UP Ration Card List:- भारत देश में राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है| राशन कार्ड की मदद से भारत सरकार गरीब नागरिकों को अनाज प्रदान करती है जैसे की गेहूं, चावल, नमक, चीनी आदि| जो लोग गरीब हैं या गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं राशन कार्ड उनके लिए बहुत लाभदायक है| राशन कार्ड की मदद से आप बहुत कम कीमत पर सरकारी दुकानों से अनाज प्राप्त कर सकते हैं| जिसके लिए नागरिक का नाम अपने राज्य की राशन कार्ड लिस्ट में होना अनिवार्य है|
यदि आप उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं और राज्य की राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम खोजना चाहते हैं तो हम आपको इस लेख के माध्यम से सारी जानकारी प्रदान करेंगे उसके लिए आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा|
UP Ration Card List
उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य और रसद विभाग ने “राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम”(NFSA) के तहत यूपी राशन कार्ड की लिस्ट जारी कर दी है उत्तर प्रदेश के जिन नागरिकों ने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था वह यूपी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं|
यूपी राशन कार्ड लिस्ट Key Points
आर्टिकल का नाम | उत्तर प्रदेश राशन कार्ड पात्रता सूची (UP Ration Card List) |
लॉन्च किया गया | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
विभाग | खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश |
राशन कार्ड सूची | उपलब्ध है |
लाभार्थी | राज्य के गरीब नागरिक |
ऑफिसियल वेबसाइट | fcs.up.gov.in |
कुल अंत्योदय राशन कार्ड / लाभार्थी | 4076116 / 13030966 |
कुल पात्र गृहस्थी राशनकार्ड / लाभार्थी | 31740291 / 133791273 |
योग (अंत्योदय+गृहस्थी) राशनकार्ड / लाभार्थी | 35816407 / 146822239 |
UP Ration Card पात्रता
- आवेदक को यूपी राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है|
- नागरिक की आयु 18 वर्ष या 18 वर्ष से अधिक होने अनिवार्य है|
- व्यक्ति का नाम और किसी राशन कार्ड में नहीं होना चाहिए|
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख से कम ही होनी चाहिए तभी वह इसके लिए पात्र होंगे|
UP Ration Card List जरूरी दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पानी का बिल
- टेलीफोन बिल
- बिजली बिल
- बैंक पासबुक
- आधार कार्ड
यूपी राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें
- सबसे पहले आपको यूपी राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा

- होम पेज पर आपको “महत्वपूर्ण लिंक” का विकल्प दिखाई देगा, आपको उसमें जाकर “राशन कार्ड पात्रता सूची” के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिसमें आपको अपने जिले को चुनना होगा|

- जिला चुनने के बाद अब आपके सामने एक और नया पेज खुल जाएगा, जिसमें आपको अपने शहर या ब्लॉक का चुनाव करना होगा|

- अब आपके सामने ग्राम पंचायत की सूची खुलकर आ जाएगी, इसमें आपको अपनी ग्राम पंचायत को चुनना है|
- ऐसा करते ही आपके सामने एक नया पेज और खुल जाएगा, जिसमें आपको दुकानदार का नाम और उसके सामने राशन कार्ड Section में जाकर नंबर पर क्लिक करना होगा|
- अब आपके सामने राशन कार्ड की सूची खुलकर आ जाएगी, आप उसमें अपना नाम खोज सकते हैं
Fcs up Nic in Ration Card List मैं दी गई हुई जानकारी
- क्रमांक
- डिजिटाइज्ड Ration card की संख्या
- धारक का नाम
- पिता/पति का नाम
- माता का नाम
- कुल यूनिट
- Ration card जारी ( डिजिटल हस्ताक्षर ) करने की तिथि
यदि आपको पिछले पेज पर जाना है, तो आप स्क्रीन पर दिए गए “आप यहां है > मुख्य पृष्ठ > सांख्यिकी क्षेत्र वार > सांख्यिकी पंचायत वार > सांख्यिकी दुकान वार > सांख्यिकी कार्ड वार” के लिंक का उपयोग कर सकते हैं। आप वहां क्लिक करके अपनी मंजिल पेज पर जा सकते हैं।

यूपी राशन कार्ड की जिलेवार सूची
जिला का नाम | जिला का नाम | जिला का नाम |
Agra | Fatehpur | Mainpuri |
Aligarh | Firozabad | Mathura |
Ambedkar Nagar | Gautam Buddha Nagar | Mau |
Amethi | Ghaziabad | Meerut |
Amroha | Ghazipur | Mirzapur |
Auraiya | Gonda | Moradabad |
Ayodhya | Gorakhpur | Muzaffar Nagar |
Azamgarh | Hamirpur | Pilibhit |
Baghpat | Hapur | Pratapgarh |
Bahraich | Hardoi | Prayagraj |
Ballia | Hathras | Rae Bareli |
Balrampur | Jalaun | Rampur |
Banda | Jaunpur | Saharanpur |
Bara Banki | Jhansi | Sambhal |
Bareilly | Kannauj | Sant Kabir Nagar |
Basti | Kanpur Dehat | Sant Ravidas Nagar |
Bijnor | Kanpur Nagar | Shahjahan Pur |
Bundaun | Kasganj | Shamli |
Bulandshahar | Kaushambi | Shrawasti |
Chandauli | Kheri | Siddharth Nagar |
Chitrakoot | Kushinagar | Sitapur |
Deoria | Lalitpur | Sonbhadra |
Etah | Lucknow | Sultanpur |
Etawah | Mahoba | Unnao |
Farrukhabad | Mahrajganj | Varanasi |
यदि आपका नाम यूपी राशन कार्ड लिस्ट में ना हो तो क्या करें
अगर आपने यूपी राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया है और अब आप अपना नाम यूपी राशन कार्ड लिस्ट में खोज रहे हैं और आपको नाम नहीं मिल रहा तो घबराने की कोई बात नहीं है हो सकता है कि आपकी राशन कार्ड बनने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई हो इसके लिए आप कुछ समय के लिए इंतजार करें या फिर उत्तर प्रदेश राशन कार्ड के स्टेटस की जांच भी कर सकते हैं स्टेटस चेक करने से आपको पता चल जाएगा कि आपका राशन कार्ड अभी तक बना है या नहीं तथा और जानकारी प्राप्त करने के लिए आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र भी विजिट कर सकते हैं
ऐसा है कि आपका नाम यूपी राशन कार्ड लिस्ट में पहले था और अब नहीं है और आप इसका कारण जानना चाहते हैं तो अपने नजदीकी खाद्य एवं रसद विभाग कार्यालय मैं जाकर पता कर सकते हैं